

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने 50 साल पहले आज ही दिन प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी। इंदिरा गांधी जी ने इस प्रोजेक्ट को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा था। इसी के चलते देश में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी। 2006 में भारत में कुल 1411 बाघ थे, आज यह संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है।
पर्यावरण के प्रति यह इंदिरा गांधी जी की दूरदर्शिता का ही नतीजा है कि 50 बरसों की मेहनत के बाद आज भारत पूरी दुनिया में बाघों को बचाने मामले में टॉप पर है और दुनिया भर में बाघों की कुल आबादी का 70% भारत में है।
हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ सिर्फ एक वन्यजीव नहीं है, यह पारिस्थितिकी तंत्र में खाद्य श्रृंखला के टॉप पर बैठा जलवायु का संरक्षक भी है। आइए, इंदिरा गांधी जी के सपनों को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।