कर्नाटक में ‘40% कमीशन की सरकार’ जा रही है और विकास के विजन वाली कांग्रेस सरकार आ रही है।

भयंकर भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा कर्नाटक में पूरी तरह बिखर चुकी है। 40 से ज्यादा भाजपा नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत कई सांसद, विधायक और नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा की ‘40% कमीशन की सरकार’ ने जनता को विकास नहीं, वसूली वाली सरकार दी। कर्नाटक की जनता 40% कमीशन की सरकार’ और भाजपा के भ्रष्टाचार की असलियत समझ चुकी है। यहां तक कि डबल इंजन के डबल भ्रष्टाचार से परेशान भाजपा के तमाम नेता भी अब कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं। उन्हें यकीन हो चुका है कि कांग्रेस ही कर्नाटक का सुनहरा भविष्य गढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *