
मछली शहर (जौनपुर)। शनिवार 29 जनवरी निकामुद्दीनपुर दुबे ढाबे के पास एन.एच. 31 हाईवे पर बोलेरो और मोटर साइकिल में हुई टक्कर! दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल! मौके पर पहुंची एन.एच. 31 एंबुलेंस द्वारा घायलों को लाया गया मछली शहर स्वास्थ्य केंद्र जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्रथम उपचार के बाद जिला रेफर! घायल होने वाले अधिवक्ता ग्राम न्यायालय बृजलाल यादव 48 वर्ष पुत्र राम शंकर यादव सराय फत्तू पोस्ट निभापुर मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर निवासी है जबकि दूसरे घायल होने वाले ग्राम न्यायालय पेशकार आनंद सिंह 57 वर्ष पुत्र अंबिका सिंह ग्राम सटवां मुंगरा बादशाहपुर तहसील मछली शहर जनपद जौनपुर हैं!